श्री सीतल दास जैन फाउंडेशन के कर्ताधर्ता कपिल जैन व उनकी टीम का सम्मान तथा धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल व आर्य सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने श्री सीतल दास जैन फाउंडेशन के कर्ताधर्ता कपिल जैन व उनकी टीम का सम्मान तथा धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत रोली तथा चंदन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सचिव राजेश नागपाल , प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा , प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा ने आए हुए अतिथि कपिल जैन, टी.पी. गोयल , रवि स्वामी , वैशाली , नरेन्द्र व आशीष को शाल तथा पौधा देकर सम्मानित किया। ये संस्था स्कूल के मेधावी तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों वित्तीय सहायता देकर सहयोग करती है। इसके अतिरिक्त ये संस्था विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए विभिन्न स्किल (English Language speaking development programe ) के तहत सर्टिफिकेट कार्यक्रम को भी प्रायोजित करती है। कार्यक्रम के तहत स्कूल के विद्यार्थियों ने दुर्गा स्तुति , प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। स्कूल के विद्यार्थियों ने कौशल स्किल के तहत जो सीखा उसे मंच पर प्रस्तुत किया। संस्था ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरणादायक चलचित्र दिखाए।
प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों की आर्थिक चिंता को कम करती है बल्कि उनके शैक्षणिक भविष्य को भी सुरक्षित करती है साथ में उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। मंच का संचालन अध्यापिका मयूरी ने किया।

Comments