Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों ने दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का भ्रमण किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. महाविद्यालय पानीपत के ‘कल्चरल हेरिटेज क्लब विरासत’ इतिहास विभाग द्वारा दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों का भ्रमण किया गया ।इतिहास विषय के 34 विद्यार्थियों ने इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नरवीर, सहायक प्रोफ़ेसर डॉ. बिजेंद्र, रवि  व रेखा मलिक (हिंदी विभाग)के निर्देशन में  कुतुबमीनार, नेशनल म्यूज़ियम, लाल क़िला का भ्रमण किया । क़ुतुब मीनार में विद्यार्थियों ने महरौली लौह स्तंभ ,कुव्यत-उस- इस्लाम मस्जिद अलाई दरवाज़ा  व नैशनल म्यूज़ियम में विद्यार्थियों ने प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत की पुरातात्विक सामग्रियों को देखा।

भ्रमण के संदर्भ में प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों में न केवल इतिहास के प्रति रूचि बढ़ती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास, व्यावहारिक ज्ञान और सांस्कृतिक समझ भी विकसित होती है।

 इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नरवीर ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने धरोहर के प्रति जागरूक करने और उन्हें संग्रहित करने के लिए भ्रमण किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ प्रत्यक्ष अवलोकन विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाता है।

Comments