Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


युगपुरुष अग्रसेन जी एक जाति के नहीं बल्कि पूरे समाज के पथ प्रदर्शक : राजेश गोयल

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at November 30, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : युगपुरुष अग्रसेन जी एक जाति के नहीं बल्कि पूरे समाज के पथ प्रदर्शक है उक्त विचार राष्ट्रीय विचारक एवं बुद्धिजीवी राजेश गोयल ने कहे व अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे राजेश गोयल ने कहा हजारों वर्ष पूर्व समाज की असमानता को दूर करने के लिए समाजवाद के सूत्रधार बने हजारों वर्ष पूर्व अग्रसेन समाज की स्थापना समाज में सभी समान हो इस विचारधारा को लेकर शुरू हुई अग्रवाल संगठन पानीपत द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करके एक संदेश देने की कोशिश की है पानीपत के प्रमुख शिक्षाविद रामनिवास गुप्ता एवं सुरेश तायल ने कहा की टीवी और इंटरनेट के दौर में नई पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के बारे में पता होना चाहिए हर समाज की स्थापना एक युग पुरुष द्वारा इस देश को एक नई दिशा दी है अगर हम नई जनरेशन को इसके बारे में नहीं बताएंगे तो यह नई पीढ़ी के साथ अन्याय होगा अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष विकास गोयल एवं सचिव मनीष गोयल ने कहा यह प्रतियोगिता आगामी 26 जनवरी 2026तक चलेगी इस प्रतियोगिता में हर जाति हर आयु वर्ग हर तरह का व्यक्ति भाग ले सकता है अग्रवाल संगठन के उप प्रधान राजेश गर्ग एवं अतुल गुप्ता ने घोषणा की की लगभग 5100 विभिन्न आयु वर्ग के नागरिक महाराजा अग्रसेन निबंध प्रतियोगिता में अपनी कलम द्वारा रचना करेंगे. घोषणा की गई की सुमित मित्तल इस प्रतियोगिता के संयोजक होंगे इस अवसर पर गंगाराम मंगला राम रतन अग्रवाल आशीष गर्ग विशाल गोयल मनमोहन अग्रवाल सचिन गुप्ता सतबीर गोयल राजीव गर्ग नरेंद्र गोयल लोकेश सिंगल वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे

Comments