Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने “नो नशा नेशन” अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए लिया समाज को नशा मुक्त कराने का संकल्प

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 7, 2025 Tags: , , ,

101 कुंडीय हवन का किया आयोजन। महिपाल ढांडा , शिक्षा मंत्री हरियाणा मुख्यातिथि रहे ।

BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत के सौजन्य से “नो नशा नेशन” अभियान का शुभारंभ योगी सूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने, आर्य युवा समाज के नेतृत्व में दिनांक 7 दिसंबर 2025 को सुताना (पानीपत) में आयोजित किया । No-Nasha Nation Campaign के जैसे राष्ट्रीय संकल्प का विचार हमारे डॉ. पद्मश्री पूनम सूरी , President – D.A.V. College Managing Committee ,New Delhi के दूरदर्शी दृष्टिकोण से प्रेरित है। उनका यह पवित्र  संकल्प है  कि हमारा भारत पूर्णतः नशा-मुक्त बने और नई पीढ़ियाँ इस घातक बुरी लत से सुरक्षित रहें। इसी महान उद्देश्य को साकार करने हेतु उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत हरियाणा से करवाई, ताकि यहाँ से उठी यह जागरूकता की लहर पूरे देश में फैले और एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले सके।

इस राष्ट्रीय मुहिम की अध्यक्षता योगी सूरी , राष्ट्रीय अध्यक्ष – आर्य युवा समाज द्वारा की जा रही है, जो युवा शक्ति को एकजुट करने, जागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह अभियान नशा-मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु युवाओं एवं समाज को जागरूक करने का एक सशक्त प्रयास है। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा ने मुख्य अतिथि रूप में शिरकत की। 

विशिष्ट अतिथि गण : कोमल सैनी, मेयर, पानीपत , राकेश बूरा, डीईओ,  पानीपत 

अन्य विशिष्ट अतिथिगण— सतीश वत्स , उपपुलिस अधीक्षक, पानीपत ,सोनू कुमार, सरपंच सुताना, हरिपाल कादियान, सरपंच जाटल, मदन लाल, सरपंच भादड़ ,पवन बंसल, अध्यक्ष, वैदिक परिवार, डॉ. राजवीर आर्य, सचिव, वैदिक परिवार, सुरेंद्र कुमार, प्रधान, आर्य समाज, वीरेंद्र, प्रधान, आर्य समाज

डीएवी संस्था की यह  नई सोच, नई पहल है जो समाज को नशे की बुराई से बचाने, युवाओं को सही दिशा देने एवं राष्ट्र को स्वस्थ, जागरूक और नशा-मुक्त बनाने का संदेश देने के लिए किया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र की पवित्र ध्वनि के साथ की गई। विद्यालय के विद्यार्थीयों ने स्वयं वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन यज्ञ में आहुतियाँ देकर यज्ञ विधिपूर्वक सम्पन्न किया, जिससे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता  से परिपूर्ण हुआ। सभी ने  नशा-मुक्ति एवं स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प भी लिया।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, तथा विभिन्न गतिविधियां समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण से परिपूर्ण होने के लिए कदम बढ़ाया।

स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में प्रश्नोत्तरी की एवं नशे से जीवन में पड़ने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया

 मुख्य अतिथि महिपाल ढांडा ने बच्चों द्वारा दी गई सभी प्रस्तुतियों की सराहना की एवं जनता से अपील की कि योगी सूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर्य युवा समाज ने जो समाज से नशे की बुराई का उन्मूलन करने के लिए यह कदम उठाया है। इस कदम में हमें उनका सहयोगी बनना है। यह अभियान समाज, विद्यालय एवं युवाओं के सामूहिक सहयोग का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को नशा-मुक्त कर सशक्त बनाना है।  मेयर कोमल सैनी ने बच्चों की गतिविधियों को सराहना  की और कहा कि माता-पिता अपने बच्चों का  पालन पोषण कड़ी मेहनत से करते हैं। इसलिए समाज एवं देश को नशे से बचाने के लिए बच्चों को नशे से बचना होगा और डीएवी  संस्थान द्वारा जो नई पहल नई सोच का अभियान  शुरू किया है, उसे अभियान में हमें सहयोग करना होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने अभिभावकों एवं समाज से अपील की है कि वे पद्मश्री सम्मानित डॉ. पूनम सूरी द्वारा आरंभ किए गए इस राष्ट्रव्यापी “No-Nasha Nation Campaign” में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के नैतिक ढांचे को मजबूत करने और युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

जन-जन का यह नारा  है— हरियाणा को नशा-मुक्त बनाना और इसे पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्पद आदर्श बनाना।

Comments