हत्या की ब्लाइंड वारदात को सुलाझाने पर थाना शहर प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर की हौसला अफजाई
BOL PANIPAT , 06 जनवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने थाना चांदनी बाग क्षेत्र की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में हुई श्रमिक की हत्या की ब्लाइंड वारदात को सुलझा आरोपी को काबू करने वाले चारों पुलिसकर्मियों को मंगलवार को अपने कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर हौसला अफजाई की। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश, एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई नवरत्न व हवलदार प्रमोद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस अवसर पर चारों पुलिस अधिकारियों के इस कार्य की सराहना करते हुए हौसला बढ़ाया और आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
थाना चांदनी बाग पुलिस को सोमवार सुबह कृष्णा गार्डन कॉलोनी में क्वार्टर कॉलोनी के कमरे में एक श्रमिक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था।
पुलिस टीम को शव के पास कमरे में खून से सना एक छोटा गैस सिलेंडर मिला था। चेहरे पर खून लगा था और कमरे का दरवाजा बंद था। मुतक की पहचान यूपी के देवरिया जिले के गांव देईडीहा निवासी मनीष कुमार गुप्ता के रूप में हुई थी। वह सेक्टर 29 में एक फैक्टरी में लोडिंग का काम करता था।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश व थाना में तैनात एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई नवरत्न व हवलदार प्रमोद ने हत्या की उक्त ब्लाइंड वारदात के आरोपी को काबू कर थाना चांदनी बाग पुलिस के हवाले किया। आरोपी की पहचान विनयदीप उर्फ कन्हैया निवासी अजलोटा मथूरा यूपी के रूप में हुई।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह और मनीष गुप्ता एक ही फैक्टरी में लोडिंग का काम करते थे और कृष्णा गार्डन कॉलानी में अलग अलग किराये का कमरा लेकर रहते थे। उसका कुछ दिन पहले मनीष गुप्ता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह इंसकी अंदर ही अंदर रंजिश रखे हुए था। 4 जनवरी की रात उसने व मनीष ने कमरे पर इक्कठे बैठकर खाना खाया और सो गए थे। उसने देर रात उठकर कमरे में रखा छोटा गेस सिलेंडर उठाकर मनीष गुप्ता के सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने मंगलवार को मृतक के पिता मुन्ना लाल की शिकायत पर हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Comments