Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शराब पीकर हुड़दंग करते तीन युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 18 जनवरी: थाना मतलौडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुराना गांव निवासी राजेश, रणबीर व मुकेश के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को मतलौडा थाना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान मतलौडा बस स्टैंड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की अदियाना मोड़ पर 3 युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पहुंची, सामने मोड़ पर तीन युवक गुथम गुथा होकर हंगामा करते दिखाई दिए। जिससे राहगिरों को परेशानी हो रही थी। पुलिस टीम ने तुरंत तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान राजेश पुत्र किशना, रणबीर पुत्र फतेह सिंह व मुकेश पुत्र बलवान निवासी कुराना के रूप में बताई। तीनों युवकों ने शराब पी हुई थी।

तीनों युवक शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर आमजन के लिए परेशानी उत्पन्न कर रहे थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 194(2) व 72C एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments