Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


दुकानदार से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 जनवरी : थाना इसराना पुलिस ने डाहर गांव में अड्डे पर मनी ट्रांसफर दुकान में संचालक से हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने वाले एक आरोपी को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान डाहर गांव निवासी अंकुश के रूप में हुई है।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकुश ने गांव डाहर निवासी अपने साथी प्रिंस के कहने पर नारायणा गांव निवासी वंश के साथ मिलकर दुकानदार से लूट के प्रयास की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया प्रिंस की करीब एक महिना पहले गांव निवासी दुकानदार अशोक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। प्रिंस इस बात की रंजिश रखे हुए था। रंजिश के चलते प्रिंस ने उसको व साथी आरोपी वंश को अशोक की दुकान पर लूट करने के लिए भेजा था।
पुलिस ने वीरवार को आरोपी अंकुश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि आरोपी प्रिंस व वंश थाना समालखा में दर्ज मिठाई की दुकान पर फायरिंग व रंगदारी मांगने के एक मामलें में पानीपत जेल में बंद है। आरोपियों को गत दिनों सीआईए थ्री पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।

यह है मामला :

थाना इसराना में डाहर गांव निवासी अशोक पुत्र बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने गांव में अड्डे पर गुप्ता फैक्टरी के पास कन्फैंसरी व मनी ट्रांसफर की दुकान की हुई है। 31 दिसंबर की दौपहर बाद बाइक सवार दो युवक चादर से मुंह ढक कर दुकान में आए। युवकों ने लूटने की नीयत से पिस्तौल दिखाई। उसके शोर मचाने पर दोनों युवक बाइक को वही छोड़कर मौक से फरार हो गए। थाना इसराना में अशोक की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments