Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


ड्रोन द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशक छिडक़ाव हेतु नमो ड्रोन दीदी योजना का लाभ उठाएं किसान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 18, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 फरवरी। सहायक कृषि अभियंता सुधीर ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से किसानों के खेतों में उर्वरक एवं कीटनाशकों का आधुनिक तकनीक से छिडक़ाव किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती, तेज और प्रभावी सेवा उपलब्ध कराना तथा फसल उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि करना है।

उन्होंने बताया कि जिले के किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर 1 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। किसान पंजीकरण करवाकर अपने खेतों में ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिडक़ाव करवा सकते हैं, जिससे समय की बचत, श्रम लागत में कमी और दवाओं का समान वितरण सुनिश्चित होगा।

उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभउठाएं, जिससे उर्वरकों के उपयोग की दक्षता बढ़े, उत्पादन लागत कम हो और फसल की उत्पादकता में वृद्धि हो। जिले के सभी किसान समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर इस आधुनिक तकनीक का लाभ लें और अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।

Comments