Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


मॉडल टाउन शिवाजी स्टेडियम में खिलाड़ियों को 10 रुपए लाख के अत्याधुनिक जिम उपकरणों की सौगात.

By LALIT SHARMA , in Politics SPORTS , at February 18, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत जिले में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा। मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों को अत्याधुनिक जिम उपकरणों की सौगात दी गई। यह पहल न केवल खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नया आयाम देगी।
हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत शहरी विधायक प्रमोद विज ने पानीपत एलिवेटेड कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से लगभग 10 लाख रुपए की लागत वाले आधुनिक जिम उपकरणों का उद्घाटन किया और उन्हें औपचारिक रूप से खिलाड़ियों को समर्पित किया। इन उपकरणों की घोषणा कुछ महीने पहले विधायक द्वारा की गई थी। विधायक प्रमोद विज ने स्वयं जिम के प्रत्येक उपकरण का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों को इसके रखरखाव और सही उपयोग के लिए प्रेरित किया।

हरियाणा सरकार की खेल-हितैषी नीति-

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं हरियाणा का नाम रोशन करे। यह जिम उसी लक्ष्य की ओर एक छोटा सा कदम है, ताकि हमारे युवाओं को अभ्यास के लिए शहर से बाहर न जाना पड़े। स्टेडियम में जिम की सुविधा उपलब्ध होने से खिलाड़ियों का अभ्यास एक ही स्थान पर केंद्रित हो जाएगा। वे सुबह के अभ्यास के साथ-साथ जिम वर्कआउट भी कर सकेंगे, जिससे उनके समय की बचत होगी और खेल के प्रति अनुशासन बढ़ेगा।
विधायक प्रमोद विज ने अंत में सभी कोचों और खेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन उपकरणों का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर जरूरतमंद खिलाड़ी को इसका लाभ मिले। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में स्टेडियम की अन्य सुविधाओं, जैसे लाइटिंग और ट्रैक के जीर्णोद्धार के लिए भी कार्य किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित:- कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाज सेवी रंजीत भाटिया, मनोहर सेतिया, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा , महामंत्री संजय कटारिया , वीरेंद्र तनेजा , हिमांशु कटारिया, गौरव लिखा, पार्षद कमल अरोड़ा, रॉकी गहलोत, अजय शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित पंडित, पंकज शर्मा, एलएंटी अधिकारी भार्गव कुमार भट्ट समेत समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे।

Comments