डॉ. सतवीर सिंह ने आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में डॉ. सतवीर सिंह ने दिनॉक 28.02.2026 दिन शनिवार को प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया | इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही | उसके पश्चात प्रबन्धक समिति, महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने डॉ. सतवीर सिंह का स्वागत और अभिनंदन किया। आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उप-प्रधान बलराम नंदवानी ने नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हम इस संस्था को शिक्षा, नैतिकता और सामाजिक सहभागिता के उच्चतम स्तर पर ले जाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं का नेतृत्व केवल शैक्षिणिक विद्वानों के द्वारा ही होना चाहिए | महासचिव एल.एन. मिगलानी ने भी डॉ. सतवीर सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि हम महाविद्यालय के सर्वामुखी विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और हम आशा करते हैं कि आप के कुशल नेतृत्व में हमारा यह संस्थान निरन्तर नए आयाम छूने की ओर अग्रसर रहेगा। प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने नव नियुक्त प्राचार्य के हर प्रयास को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया |
डॉ. सतवीर सिंह ने प्रबंधक समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं इस संस्था को सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं में शामिल होते देखना चाहता हूँ, और अपनी तरफ से भरपूर प्रयास करूंगा कि हम सभी साथ मिलकर अपने अथक परिश्रम में कोई कमी नहीं आने देंगे।
डॉ. शशि प्रभा मलिक, पूर्व प्राचार्या ने भी नवनियुक्त प्राचार्य को कार्यभार सौंपते हुए अपनी शुभकामनाएँ संप्रेषित की |
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह को 29 वर्षो का शिक्षण व शोध कार्यों का अनुभव रहा है | इन्होने आर्य कॉलेज में 17 UGC/DGHE अप्रूवड सम्मेलनों का आयोजन किया एवं इनके 16 रिसर्च पेपर्स अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित है और 3 पाठयपुस्तक राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित है | हरियाणा में शिक्षित बेरोज़गारी पर Minor शोध प्रोजेक्ट फंडेड by UGC कम्पलीट किया | इन्होने अपने कार्यकाल में 3 M.Phil विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया | इनके पास ‘कौटिल्य इकनोमिक एसोसिएशन’, ‘स्थिरता के पथों के लिए समाज’, ‘इंडियन इकनोमिक एसोसिएशन’ की आजीवन सदस्यता है |
इस अवसर पर प्रबंधक समिति के गणमान्य सदस्यों उपप्रधान बलराम नंदवानी , महासचिव एल. एन. मिगलानी , आई. बी. एल एजुकेशनल सोसाइटी उपप्रधान परमवीर ढींगरा , सचिव रवि गोसाईं , , कोषाध्यक्ष, रमेश नागपाल एवं आई. बी. (एल.) पब्लिक स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , पूर्व प्राचार्य एवं कुलसचिव दीनबंधु छोटू राम विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, डॉ. अजय कुमार गर्ग एवं आई बी महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे |
आर्य पी जी महाविद्यालय पानीपत की प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, उप प्रधान वीरेंदर शिंगला, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता एवं अन्य प्राध्यापकगण मौजूद रहे | मीनाक्षी चौधरी, सह-प्राध्यापक अर्धांगिनी डॉ. सतवीर सिंह ने प्राचार्य पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएँ दी |

Comments