Tuesday, October 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में आई.बी.पी.जी.कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : एस.डी.पी.जी. कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर में आई बी पी जी कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लियाl इस शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज की छात्रा अन्नू ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं प्रीति को सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयंसेवक घोषित किया गयाl कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह  ने विजेता छात्रों को बधाई दी और आगे भी इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कियाl उन्होंने कहा कि  प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञान में ही वृद्धि नहीं करती बल्कि उनकी छुपी हुई प्रतिभा को दर्शाने का कार्य भी करती है, इसलिए बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए और सभी को आशीर्वाद वचन दिएl यूथ रेड क्रॉस के संयोजक डॉ जोगेश ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस की इकाई सामाजिक गतिविधियों में  निरंतर सक्रिय रहती हैl इसी के साथ कॉलेज की यूथ रेड क्रॉस इकाई के सदस्य मिस हिमांशी और डॉ ज्योति गहलोत ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ायाlइसके अलावा आई.बी. (पीजी) महाविद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और सेंट जॉन एम्बुलेंस, जिला शाखा, पानीपत  द्वारा आयोजित किये जाने वाले प्राथमिक चिकित्सा शिविर में भी भाग लिया जहां उन्हे प्रशस्ति पत्र दिए गएl इस अवसर पर हिन्दी विभाग से डॉ शर्मिला यादव भी उपस्थित रही |

Comments