केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को मिल रहा लाभ : कोमल सैनी
-भाजपा सरकार ने पर्ची खर्ची समाप्त कर योग्यता के आधार दी सरकारी नौकरी -मेयर कोमल सैनी
-योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : कोमल सैनी
BOL PANIPAT : 14 मार्च पानीपत।पानीपत नगर निगम की महापौर कोमल सैनी ने कबीर छात्रावास, सेक्टर-6 में आयोजित कावड़ी मंडल के दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुरड़ीया ने की।
महापौर कोमल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य उपचार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि हर घर जल योजना के माध्यम से घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
महापौर ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा भी प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। चिरायु हरियाणा योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा रही है, वहीं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर पात्र महिला के खाते में 2100 भेजे गए है।हरियाणा में युवाओं को बिना किसी भेदभाव के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देकर हमारी सरकार ने हरियाणा से पर्ची खर्ची की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि पात्र व्यक्ति इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह प्रजापति,निगम पार्षद मंजीत कौर ,निगम पार्षद कुसुम भट्ट,नीरज पाल,सुनील अरोड़ा,अर्जुन शर्मा,जितेंद्र आर्य,कपिल राणा,राजपाल, सुभाष शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments