जन सेवा संस्थान / अनाथ एवं वृद्धाश्रम में सेवा के प्रकल्प बारे में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय
-जनसेवा संस्थान अनाथ एवं वृद्धाश्रम सोंदापुर में सभी पदाधिकारियों की आज विशेष बैठक हुई जिसमें कई निर्णय सर्व सम्मति से लिए गए।
BOL PANIPAT : संस्थान के ऑडिटर CA प्रदीप तायल ने सुझाव दिया की इतना बड़ा 350 बेड की व्यवस्था का अनाथ एवं वृद्धाश्रम जिसमें कि 200 के लगभग लोगों को निशुल्क निवास, भोजन एवं दवाई की व्यवस्था है इसको और आगे बढ़ाया जाए जिसके लिए सोशल मीडिया पर जरूरतमंदों के लिए प्रचार की जरूरत है, ताकि आश्रम में 90 से 95% तक उपयोगिता होगी तो और अधिक अच्छा रहेगा एवं साथ ही प्रचार एवं सोशल मीडिया के खर्च इत्यादि की जिम्मेदारी लेते हुए सेवा का संकल्प लिया ताकि अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिल सके।
संस्था के कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता व ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि आश्रम में कुछ लोग स्वस्थ होने के बाद कुछ सेवा प्रकल्प के लिए जुड़े रहे उसके लिए पुराने अखबार के लिफाफे इत्यादि बनाने की सेवा करके अपना समय व्यतीत कर सकें व सेवा करके जीवन को भी आत्म संतुष्ट की ओर ले जाएं जिससे की दिनचर्या भी आराम से कट जाए ।
सुरेश तायल ने बताया कि भारत सरकार की संस्था AICTE के पास भी इस प्रकार के लोगों के लिए फंड की व्यवस्था है इसके लिए सरकार के इस कार्य से संबंधित अधिकारियों से बात करने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली ताकि सरकार की योजना को आश्रम तक लाया जा सके।
संस्था के प्रधान सतीश गोयल ने कहा कि अपने पानीपत के आस-पास 100 किलोमीटर के दायरे में कोई भी अनाथ असहाय या लावारिस व्यक्ति मिलता है तो आप हमारे एंबुलेंस नंबर 74 199 54001 या 74 199 54002 पर फोन करें उन्हें एंबुलेंस उसी समय लाकर वृद्धाश्रम लाएगी,
दवाई, आवास और भोजन की व्यवस्था 18 माह से निशुल्क रखी गई जो की विगत 18 माह से चल रही है, साथ ही शहर वासियों से निवेदन किया की एक बार आश्रम आकर सेवा के कार्य का अवलोकन जरुर करें।
संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेश काबरा ने पानीपत के सभी समाजसेवियों से निवेदन किया कि असहाय, बेसहारा या लावारिस व्यक्ति की आश्रम में सूचना देने वाला भी बहुत पुण्य का भागी बनेगा, क्योंकि लावारिस या बेहोश या असहाय को सही जगह पहुंचाना भी एक मानवता का परिचय होगा व साथ ही बताया कि सेवा के इस कार्य की जानकारी हेतु सार्वजनिक जगह पर आश्रम की जानकारी के बोर्ड भी लगाए जाएं ।
श्री भगवान अग्रवाल एवं मोहनलाल गर्ग ने बताया की कोई भी परिवार अपने जन्म दिन साल गिरह या अपने माता पिता की पुण्य तिथि पर नर सेवा नारायण सेवा हेतु भंडारा लगाकर पुण्य के भागी बनें, सबसे बड़ी सेवा आश्रम में रह रहे लोगों का कोई रिश्तेदार नहीं है, बोल सकते नहीं, मंद बुद्धि व बेजुबान टाईप के लोगों की सेवा करके आप अत्यधिक पुण्य कमा सकते हैं, इस नेक कार्य हेतु आगे आयें क्योकि ऐसे व्यक्ति भी अपने समाज का हिस्सा हैं ।
आज की इस बैठक में प्रधान सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सचिव सुरेश तायल, ऑडिटर प्रदीप तायल, मीडिया प्रभारी सुरेश काबरा, श्री भगवान अग्रवाल, सुरेश गर्ग, अनिल अग्रवाल, ईश्वर अग्रवाल, वेद मित्तल, मोहन लाल गर्ग, सुरेश काबरा इत्यादि मौजूद रहे।

Comments