पिस्तौल से युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 04 अप्रैल: सीआईए वन पुलिस ने हथवाला गांव में युवक पर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला और मारपीट करने के एक आरोपी को शुक्रवार शाम को समालखा में हथवाला रोड पर जौरासी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हथवाला निवासी राहुल के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और गांव निवासी नीरज समालखा थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में केस वार रहे है। मामले में दोनों को 20-20 साल की सजा हो चुकी है। वे दोनों माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। जेल में बंदी के दौरान उसकी नीरज के साथ कई बार कहासुनी हुई थी और बाद में इसी को लेकर एक दूसरे से रंजिश रखने लगे। दोनों मौका मिलते ही एक दूसरे को धमकी देते थे। चुलकाना गांव निवासी रवि उर्फ कमांडो के साथ उसकी काफी समय से दोस्ती है। उसने यह बात रवि उर्फ कमांडो को बताई। रवि उर्फ कमांडो 30 मार्च को शाम के समय कार में तीन अन्य लड़कों को साथ लेकर हथवाला गांव में अंकित के घर आया। जहां वह कपिल उर्फ जोनी, अंकित, बंटी, मनोज विशाल व रामपाल पहले से ही मौजूद थे। उन सभी ने मिलकर नीरज को सबक सिखाने की साजिश रची और पिस्तौल से जानलेवा हमला और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला :
थाना समालखा में हथवाला गांव निवासी रिंकू पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 मई की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी एक क्विड गाड़ी आई जो अंकित के घर के बाहर रूकी। गाड़ी में गांव निवासी राहुल, चुलकाना निवासी रवि उर्फ कमांडो व इनके दो तीन अन्य साथी थे। वे काफी देर तक बैठे रहे। कुछ देर बाद रवि उर्फ कमांडा व राहुल ने जान से मारने के लिए उस पर गोली चला दी। वह जान बचाकर घर के अंदर भागा। आवाज सुनकर भाई नीरज, कपिल और मोहित बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और गाड़ी सहित फरार हो गया। इसके बाद अंकित, कपिल उर्फ मोनी, बंटी, राहुल रामफल, मनोज व विशाल ने मिलकर लाठी डंडों से उन सभी पर हमला कर दिया। भाई नीरज ने बीच बचाव कराया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जाते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना समालखा में रिंकू की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190,191(3),115(2), 109(1), 351(3) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments