सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 2370 रूपए की नकदी बरामद.
BOL PANIPAT , 19 अप्रैल : थाना चांदनी बाग पुलिस ने कृष्णा गार्डन के पास गली में खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा में दाव पर लगी 2370 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान ऊझा रोड एकता विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद शहवाज के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त के दौरान कृष्णा गार्डन के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की कृष्णा गार्डन के पास वाली गली में एक युवक सब्जी की रेहड़ी के पास सट्टा खाईवाली कर रहा है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम में तैनात सिपाही अनिल को सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। सिपाही अनिल की और से इशारा मिलते ही टीम ने सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मोहम्मद शहवाज पुत्र मोहम्मद हबीब निवासी ऊझा रोड एकता विहार कॉलोनी के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टा के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 2370 रूपए की नकदी बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments