Monday, May 4, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन का सफल आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा बी.ए. (माइनर) तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक गतिविधि के अंतर्गत निबंध लेखन का सफल आयोजन किया गया।निबंध लेखन का विषय “माय विजन फॉर इंडिया 2047” रहा । इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, व्यापक मुद्दों के प्रति रुचि तथा कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। निबंध लेखन केवल एक शैक्षणिक कार्य नहीं है, बल्कि यह विचारों को व्यवस्थित करने और प्रभावी संवाद करने की एक कला है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उनकी रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं। स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं से लेकर यूपीएससी/आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं तक, निबंध लेखन एक अनिवार्य हिस्सा है ।

अंग्रेजी विभागाध्यक्षा  डॉ. नीलम ने विषय की गंभीरता को देखते हुए कहा कि यह एक ऐसे भारत का दृष्टिकोण है जो न केवल समृद्ध है, बल्कि शांति, समानता और न्याय के मूल्यों पर आधारित है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  निबंध लेखन के माध्यम से आप अपने बिखरे हुए विचारों को एक निश्चित दिशा और ढांचा दे सकते हैं। यह मानसिक स्पष्टता बढ़ाता है और आपको विषय की गहराई समझने में मदद करता है। एक अच्छे निबंध के लिए विषय के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण करना आवश्यक होता है। यह प्रक्रिया छात्र की तर्कशक्ति  और आलोचनात्मक सोच  को निखारती है ।निबंध लेखन गतिविधि के अंतर्गत प्रथम स्थान ललिता, द्वितीय स्थान संजू व तृतीय स्थान दीपिका ने प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने विजेताओं को बधाई दी।इस गतिविधि का  संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रो. रोशनी द्वारा किया गया ।

Comments


Leave a Reply