Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू ने 31 मई तक बढ़ाई असाइनमेंट्स जमा करने की अंतिम तिथि: डा धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 6, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 मई। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मई 2026 कर दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्देशित किया कि सभी असाइनमेंट हस्तलिखित ही तैयार करें। असाइनमेंट के साथ कवर पेज (जिसमें विद्यार्थी की सभी आवश्यक जानकारी हो), संबंधित प्रश्न पत्र, इग्नू का आईडी कार्ड और रजिस्ट्रेशन स्टेटस का प्रिंट आउट जरूर लगाएं।

डॉ. धर्म पाल ने बताया कि विद्यार्थी अपने असाइनमेंट अपने-अपने अध्ययन केंद्र पर केवल रविवार को ही जमा करने के लिए जाएँ। जबकि अध्ययन केंद्र कोड 1075, 1087 एवं 1000 के विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, करनाल में अपने असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी सलाह दी कि असाइनमेंट जमा करने से पूर्व उसकी एक पीडीएफ प्रति अपने पास सुरक्षित रखें तथा जमा करते समय अध्ययन केंद्र से डायरी नंबर अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की पूछताछ के लिए वह आपके काम आ सके। सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है की अंतिम तिथि से पहले अपनी असाइनमेंट्स जमा करवाना सुनिश्चित करें।

Comments


Leave a Reply