आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.ए. इंग्लिश प्रीवियस का परिणाम रहा उत्कृष्ट
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.ए. इंग्लिश प्रीवियस का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया । परिणाम घोषित होते ही कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।
दिव्या ने 9.09SGPA, मेघा ने 8.91 SGPA, कमलजीत ने 8.73 SGPA, कोमल ने 8.73 SGPA, रिया ने 8.55 SGPA तथा अफशा ने 8.10 SGPA प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया | आई. बी. (एल.) पब्लिक स्कूल के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी ने सभी होनहार विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने संस्थान का नाम गर्व से ऊँचा किया है। आई बी प्रबंधन परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आगे भी ऐसे ही सफलता प्राप्त करने के लिए शुभाशीष देता है।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच लक्ष्य को प्राप्त करने मे सहायक होते है।
अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं ने अनुशासन,समर्पण व कठोर परिश्रम के साथ अध्ययन कर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे | इस अवसर पर श्री युधिष्ठिर मिगलानी, डॉ. सतवीर सिंह , डॉ. नीलम के अतिरिक्त कॉमर्स विभागध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा व अंग्रेज़ी विभाग के सदस्य डॉ. निधि , डॉ. स्वाती पुनिया , डॉ. नेहा पुनिया , सहायक प्रो.प्रिया बरेजा , रेखा शर्मा, राहुल,डॉ. रेशु , दीप्ती,एकता ने भी छात्राओं को बधाई दी।

Comments