Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आईटीआई छात्र तनिष की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 मई : सीआईए वन पुलिस ने कुराना गांव में सरकारी स्कूल के पास गांव निवासी आईटीआई के छात्र तनिष 19 की चाकू से गोदकर हत्या करने के एक आरोपी को रविवार शाम को कुराना गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुराना निवासी विजय के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना मतलौडा में कुराना गांव निवासी सुमन पत्नी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। बेटा तनिष 19 नौल्था आईटीआई में पढ़ता था। 14 मई को वह आईटीआई में गया था। वहा से छुट्टी होने के बाद गांव आकर दोपहर करीब 1 बजे सरकारी स्कूल के पास खड़ा था। तभी गांव निवासी विजय पुत्र बंशी और एक अन्य युवक स्पलेंडर बाइक पर आए और तनिष को गाली गलौच करने लगे। तनिष ने विरोध किया तो आरोपी विजय ने पेट में चाकू दो वार कर दिए। तनिष जमीन पर गिर गया और दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही वह बेटे को इलाज के लिए इसराना स्थित एनसी मेडिकल लेकर पहुंची। जहा डॉक्टर ने तनिष को मृत घोषित कर दिया। थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विजय ने गांव निवासी फरार अपने दो साथी आरोपी सुशील उर्फ शीला व धीरज के साथ मिलकर तनिष की चाकू से हत्या करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया करीब 3 महिने पहले तनिष उसकी बाइक मांगकर ले गया था। तनिष ने बाइक तोड़फोड कर वापिस दी थी। वह बाइक ठीक कराने के लिए पैसे मांगता तो तनिष उसको गाली गलौच करने के साथ मारने पीटने की धमकी देता था।
तनिष को मजा चखाने से लिए उसने गांव निवासी अपने साथी आरोपी सुशील उर्फ शीला और धीरज के साथ मिलकर साजिश रची। सुशील ने उसको चाकू दिया। 14 मई को वह बाइक पर लिफ्ट लेकर और सुशील व सुधीर एक बाइक पर सवार होकर गांव से अड्डे की और जाने वाली सड़क पर गए। वहा तीनों खड़े होकर तनिष के आने का इंतजार करने लगे । कुछ देर बाद तनिष अन्य साथियों के साथ कार से वहा आया। तनिष नीचे उतरकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। उसने सुशील व धीरज की तरफ से इशारा मिलते की चाकू निकाल तनिष के पेट में वार कर हत्या की और बाइक पर फरार हो गए।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी विजय को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने और फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply