Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 10, 2026 Tags: , , , , ,

15 जून को प्रोटोकॉल कार्यक्रम के तहत योग कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष लेंगे भाग

21 जून को मनाया जाएगा 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के दिशा निर्देशन में जिला सचिवालय में हुई बैठक

BOL PANIPAT , 10 जून। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के दिशा-निर्देशन में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की जिला भर में तैयारियां चल रही है। इसी को लेकर उन्होंने मंगलवार को जिला सचिवालय में योग दिवस कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।

डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा व जिसके अंतर्गत लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए 15 जून को प्रात: 6 बजे योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण उपस्थित रहेंगे। आगामी 20 जून को फाइनल रिहर्सल होगी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम 21 जून को रहेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सभी कार्य करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि योग के प्रचार प्रसार को लेकर गांव व वार्डों में योग जागरण यात्रा भी आयोजित होंगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे योग का हिस्सा बनें और स्वस्थ भारत के मिशन को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर एडीसी अंकित कुमार चौकसे जिला परिषद की सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार,सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स सहित अन्य संबंधित विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply