Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की घड़ी व सोने की अंगूठी बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 जून : सीआईए थ्री पुलिस ने गढ़सरनाई गांव में घर में चोरी करने वाले आरोपी को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गढ़सरनाई निवासी अनिल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दोरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्घ किस्म का एक युवक सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अनिल पुत्र सुरेश निवासी गढ़सरनाई के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी 24 मई को दिन के समय गांव में एक सूने से घड़ी व सोने की अंगूठी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में गढ़सरनाई निवासी सोनू पुत्र बलवान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की धड़ी व सोने की अंगूठी बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला:
थाना सेक्टर 13/17 में गांव गढ़सरनाई निवासी सोनू पुत्र बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 25 मई को घर पर ताला लगाकर परिवार सहित हरिद्वार घूमने जा रहा था। रास्ते में रूड़की के पास पहुंचे तो ताउ के लड़के मुकेश ने फोन कर बताया घर का दरवाजा खुला है, और सामान बिखरा हुआ है। सूचना पाकर वह देर शाम करीब 8 बजे घर पर पहुंचा। उसने पत्नी के साथ मिलकर सामान चेक किया तो एक घड़ी व सोने की एक अंगूठी व 2 लाख रूपए कैश नहीं मिला। अज्ञात चोरी उक्त सामान व नकदी चोरी कर ले गए। थाना सेक्टर 13/17 में सोनू की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई थी। सोनू ने बाद में थाना में आकर बताया घर में दोबारा जांच करने पर पैसे मिल गए है।

Comments


Leave a Reply