आई बी महाविद्यालय ने B.Sc. Home Science डिग्री कोर्स शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की
BOL PANIPAT : आई बी महाविद्यालय ने युवाओं को आत्मनिर्भर और आधुनिक दौर के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से इस शैक्षणिक सत्र से एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है । कॉलेज प्रशासन ने नए सत्र से B.Sc. Home Science (बैचलर ऑफ साइंस इन गृह विज्ञान) का नया डिग्री कोर्स शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है।
यह कोर्स पूरी तरह से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत तैयार किया गया है, जोकि थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज और करियर स्किल्स पर आधारित है | यह कोर्स सिर्फ ‘होम मैनेजमेंट’ नहीं, अब यह है ‘मॉडर्न साइंस’ अक्सर लोग होम साइंस को सिर्फ खाना पकाने या सिलाई-कढ़ाई से जोड़कर देखते हैं, लेकिन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सतवीर सिंह ने बताया: “आज के समय में गृह विज्ञान (Home Science) एक अत्याधुनिक विज्ञान है। हमारे इस नए कोर्स में छात्रों को फूड एंड न्यूट्रिशन (पोषण विज्ञान), टेक्सटाइल एंड अपैरल (Apparel) डिजाइनिंग, रिसोर्स मैनेजमेंट और कंज्यूमर एजुकेशन, ह्यूमन डेवलपमेंट और फैमिली स्टडी, एक्सटेंशन एजुकेशन और कम्युनिकेशन मैनेजमेंट जैसे आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे। यह कोर्स छात्रों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि सीधे रोजगार से जोड़ता है।”
विभागाध्यक्षा डॉ सीमा ने कहा कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र केवल घरों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनके लिए कॉर्पोरेट और सरकारी क्षेत्रों में करियर के शानदार विकल्प खुलेंगे जैसे
हेल्थ सेक्टर – हॉस्पिटल्स, जिम और फिटनेस सेंटर्स में डाइटिशियन (Dietitian) या न्यूट्रिशनिस्ट के रूप में।
फैशन और गारमेंट इंडस्ट्री में कपड़ा मंत्रालयों, फैशन ब्रांड्स में टेक्सटाइल और बुटीक डिजाइनर के रूप में।
कॉर्पोरेट और मैनेजमेंट में होटल्स, रिसॉर्ट्स में इंटीरियर डिजाइनर और रिसोर्स मैनेजर के रूप में।
सरकारी नौकरियां – महिला एवं बाल विकास विभाग में CDPO, फूड सेफ्टी ऑफिसर और काउंसलिंग एक्सपर्ट के रूप में।
प्रवेश प्रक्रिया और योग्यता (Admission Details)
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स) पास छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीटें: इस नए कोर्स के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं ताकि हर छात्र पर विशेष ध्यान दिया जा सके।
B.Sc. Home Science कोर्स में प्रवेश लें और अपने सपनों को नई उड़ान दें|

Comments