Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार की प्राथमिकता है हर हाथ को काम, जॉब फेयर से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2026 Tags: , , , , ,

16 जून को रोजगार का सुनहरा अवसर, जिला रोजगार कार्यालय लगाएगा जॉब फेयर

युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोडऩे की बड़ी पहल, कई प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार

योग्य युवा अवसर का लाभ उठाएं, रोजगार मेले में मौके पर होगी भर्ती प्रक्रिया

BOL PANIPAT , 15 जून। हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुडऩे का अवसर मिल सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार मेले में भाग लेकर अपने कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने बताया कि 16 जून को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में एचडीएफसी बैंक, रामाया हैल्थ केयर, पुखराज हैल्थ केयर, तथा एलआईसी पानीपत सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक एवं पात्र युवा भाग ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा

उन्होंने बताया कि जॉब फेयर का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला सचिवालय के  द्वितीय तल स्थित कांफ्रेंस हॉल, कमरा नंबर-206 में किया जाएगा। उपायुक्त ने जिले के सभी योग्य एवं बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और रोजगार मेले में भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Comments


Leave a Reply