19 जुलाई को सीपीआई का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा : पवन कुमार सैनी
BOL PANIPAT : 17 जुलाई 19 जुलाई को स्थानीय भगत सिंह स्मारक के स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीका राम सखुन हाल में सीपीआई का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सीपीआई के जिला सचिव एवं पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने आज यहाँ यह जानकारी दी।
कामरेड पवन कुमार सैनी ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में सीपीआई के राज्य कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सह सचिव कामरेड सत्येंद्र गिरि एडवोकेट, पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड राम रतन एडवोकेट विषयानुसार चर्चा चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संसद के मानसून सत्र के दौरान युवाओं, महिलाओं के संगठनों द्वारा आयोजित संसद मार्च में हाजरी सुनिश्चित करने, 6 से 15 अगस्त तक सीपीआई के देशव्यापी जनसम्पर्क अभियान यात्रा को जिलें में सफल बनाने और सीपीआई के आहवान पर 1 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ” बदलाव जरुरी है विशाल रैली ” में पानीपत जिलें से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम तय किया जायेगा। सम्मेलन में जिले में सीपीआई व जन संगठनों के विस्तार के लिए भी विचार विमर्श किया जायेगा और जनसम्पर्क अभियान के दौरान केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की रणनीति तय की जायेगी।

Comments