हेरोइन (नशा) तस्करी मामले में सप्लायर गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 13 अगस्त: एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने 6.83 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए सप्लायर को अर्जुन नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांधी कॉलोनी हाल अर्जुन नगर निवासी अभिजीत के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 2 जुलाई की रात मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर होट मिड टाउन के साथ लगती खटीक बस्ती की और जाने वाले गली में जगजीवन राम कॉलोनी निवासी अजीत को 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए हेरोइन गांधी कॉलोनी हाल अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पुत्र सीताराम से कम कीमत पर खरीदने बारे स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था उसने अभिजीत से 10 ग्राम हेरोइन खरीदी थी। जिसमे से उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालो को बेच दी और बची 6.83 ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी अजीत को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर अभिजीत की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी अभिजीत को अर्जुन नगर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अभिजीत ने अजीत को हेरोइन बेचना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए करीब 2 माह पहले पंजाब से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। इसके कुछ दिन बाद उसने बची 10 ग्राम हेरोइन अजीत को बेच दी थी। पुलिस ने आरोपी अभिजीत को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी अभिजीत का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में जेल से बेल पर बाहर आया हुआ है।

Comments