Friday, August 21, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल परिसर में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 21, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : करनाल, दिनांक 21 अगस्त, 2026 राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत सेमिनार आयोजित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्ान पर देष भर में चलाये जा रहे, नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत करनाल राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल परिसर स्थित ऑडिटोरियम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में संजय कुमार भा0पु0से0 अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, कानून व्यवस्था, हरियाणा, अशोक कुमार, भा.पु.से.पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल, करनाल, नरेन्द्र सिंह बिजारनिया भा0पु0से0 पुलिस अधीक्षक करनाल व अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह, आई.सी.ए.आर., वैज्ञानिक, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा आमजन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संजय कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक, कानून व्यवस्था, हरियाणा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों, शहरों, कस्बों एवं गांवों में नशे के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी हो सके।
अशोक कुमार, भा.पु.से. पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल, करनाल, ने बताया कि जो भी लोग समाज में नशा बेचते है आप तुरन्त पुलिस को बताये आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। क्यांेकि नषा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे परिवार एवं समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए नशे के विरुद्ध लड़ाई में पुलिस के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपराध एवं नशा मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता एवं निवारक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग मिलकर नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएं तथा अपने आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को सफल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने भी नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।

Comments


Leave a Reply