Wednesday, August 26, 2026
Newspaper and Magzine


सीपीआई की “बदलाव जरुरी है” रैली में हरियाणा से सीपीआई के हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे : कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 26, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 26 अगस्त 1 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली सीपीआई की “बदलाव जरुरी है” रैली में हरियाणा से सीपीआई के हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे। यह निर्णय आज सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी की एक आनलाईन मीटिंग में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने की और सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने संचालन किया। बैठक में जिला सचिवों ने अपने जिले में रैली की तैयारी पर व्यापक रिपोर्ट पेश की।
सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव एवं पार्टी प्रदेश प्रभारी कामरेड अमरजीत कौर ने बदलाव जरुरी है रैली के मकसद पर चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में हर तबका मुसीबत से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है और सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही। देश का छात्र, युवा पेपर लीक से बुरी तरह परेशान है । कामरेड अमरजीत कौर ने कहा कि किसान अपनी फसल के एम एस पी के लिए लड़ रहा है, मजदूर चार लैबर कोड के खिलाफ और श्रम कानूनों की पालना के लिए, महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के खून पसीने से खड़े किये गए सार्वजनिक संस्थानों को कोडियों के भाव कारपोरेट घरानों को बेच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों में आमूलचूल परिवर्तन की जरुरत है। इसलिए सीपीआई ने 1 सितम्बर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में “बदलाव जरुरी है” रैली आयोजित की है। उन्होंने हरियाणा से भारी संख्या में दिल्ली रैली में शामिल होने की अपील की।
बैठक में हरभजन सिंह संधु एडवोकेट , तिलक राज विनायक एडवोकेट , सत्येंद्र गिरि एडवोकेट , धर्म पाल सिंह चौहान एडवोकेट , अश्वनी कुमार बकशी एडवोकेट , बेचु गिरि, राम रतन एडवोकेट, पवन सैनी एडवोकेट , अनिल पंवार एडवोकेट , रुप सिंह, आर एन सिंह, फूल सिंह इंदौरा, नरेश ठोल, सतीश कुमार, एम सी बासिया, ओम प्रकाश शर्मा, मनी राम बेलरखां आदि ने भाग लिया और दिल्ली रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने का आश्वासन दिया।

Comments


Leave a Reply