रिश्तों की डोर को मजबूत करने का पर्व है रक्षा बंधन: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
भाई-बहन के स्नेह, विश्वास के संकल्प का प्रतीक है यह पर्व
आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है पर्व
उपायुक्त डॉ. हरीश ने जिलावासियों को दी रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
BOL PANIPAT , 27 अगस्त। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उपायुक्त डॉ हरीश ने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें अपने रिश्तों की गरिमा को समझने और उन्हें और अधिक मजबूत बनाने का संदेश देता है।
उपायुक्त ने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान, जिम्मेदारी और सदैव साथ खड़े रहने के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व परिवार में आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में हमें त्योहारों की सांस्कृतिक और सामाजिक भावना को बनाए रखते हुए बेटियों और महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर के प्रति भी संकल्पित होना चाहिए। बेटियां और बहनें समाज की शक्ति हैं तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
डॉ. वशिष्ठ ने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे रक्षा बंधन के अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प लें तथा समाज में सकारात्मक वातावरण निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी जिलावासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियां लेकर आए।

Comments