Saturday, August 29, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at August 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया । यह आयोजन ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के उपलक्ष्य पर किया गया । इसमें महाविद्यालय में कई तरह की खेल गतिविधियाँ कराई गई । जिसमें विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों के खेल मुकाबले करवाए ।शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के ‘लड़के’ वर्ग में वॉलीबॉल के मुकाबले में आर्ट्स संकाय की टीम ने प्रथम तथा साइंस संकाय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं लड़कों की रस्साकस्सी के मुकाबले में आर्ट्स संकाय प्रथम तथा कॉमर्स संकाय द्वितीय रहा । लड़कियों के वर्ग में एन.सी.सी. की टीम ने रस्साकस्सी में प्रथम तथा आर्ट्स की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।वहीं बैडमिंटन के लड़की वर्ग मुकाबले में ममानसा ने प्रथम, रिया ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । स्टाफ मुकाबले में डॉ. नरवीर ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रस्साकस्सी स्टाफ के मुकाबलों में पुरुष वर्ग टीचिंग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । पुरुष वर्ग की टीम में विजेता टीचर डॉ. नरवीर (कप्तान), डॉ. जोगेश, सहायक प्रो. मनीष, डॉ. बिजेंदर, रवि, कुलदीप शर्मा तथा रवि किरण रहे । समारोह में प्रबंध समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी, प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया तथा इस शानदार आयोजन के लिए खेल कमेटी से डॉ. सुनीता, डॉ. राजेश तथा सहायक प्रो. परमजीत कुंडू को बधाई दी । प्राचार्य महोदय डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से बच्चों तथा स्टाफ में आपसी सौहार्द बढ़ता है तथा इस प्रकार के आयोजन से चहुंमुखी विकास होता है । उप प्राचार्या डॉ. शशि  प्रभा मलिक ने बताया कि खेलों के  इस प्रकार के आयोजन महाविद्यालय में समय-समय पर होते रहने चाहिए । इससे बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है । इस अवसर पर डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, प्रो. सोनिया, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. निधि, डॉ. शर्मीला, सहायक प्रो. माधवी,  डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. चेतना नरूला, डॉ. निर्मला, डॉ. स्वाति पुनिया, डॉ. हिमांशी, डॉ. अंजलि, डॉ. ज्योति गहलोत, सहायक प्रो. संगीता तथा अन्य आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस संकाय के सभी टीचर उपस्थित रहे |

Comments


Leave a Reply