Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 सितंबर : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पटरी पर एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यमुनानगर के शादीपुर गांव निवासी इमरान के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि मंगलवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि यमुनानगर निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर सेक्टर 11/12 में कटारिया लैंड के पास गंदा नाला की पटरी पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई की कागजात पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान इमरान उर्फ साहिल पुत्र राशिद उर्फ खुर्शीद निवासी शादीपुर यमुनानगर के रूप में बताई।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को उसको सोशल मीडियां पर रील्स देखकर हथियार रखने का शौक हो गया था। हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए करीब 1 माह पहले वह उक्त देसी पिस्तौल उत्तराखंड के देहरादून में मिले एक युवक से 3 हजार रूपए मे खरीदकर लाया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया मंगलवार को वह अवैध देसी पिस्तौल को लेकर पानीपत में अपने एक दोस्त के मिलने के लिए आया था।
पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply