Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी समारोह का बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 3, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल.) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी समारोह का बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी ,कोषाध्यक्ष अशोक मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा , प्रशासनिक प्रबंधक गोविंद कालड़ा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की शोभा को और भी बढ़ा दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए प्रेम, सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया ।

Comments


Leave a Reply