Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


नेपाल आपदा के लिए करेंगे पानीपत में प्रार्थना सभा : चांद भाटिया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 9, 2026 Tags: , , , ,

पानीपत में रह रहे नेपाली प्रवासियों को देंगे एक प्लेटफार्म : आयोजक समिति

जिमखाना क्लब में नेपाल त्रासदी को लेकर गणमान्य नागरिकों की बैठक संपन्न

BOL PANIPAT , 9 सितंबर — नेपाल में हाल ही में आई भीषण त्रासदी और उससे उत्पन्न संकट के संदर्भ में आज स्थानीय जिमखाना क्लब में नगर के समस्त गणमान्य व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान समाजसेवी चांद भाटिया ने कहा कि पानीपत की समस्त सामाजिक संस्थाएं और नागरिक मिलकर इस आपदा से प्रभावित नेपाल के लोगों के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही, पानीपत में रह रहे नेपाली प्रवासियों को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि इस कठिन समय में उन्हें एकजुट कर हरसंभव सहायता पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने कहा कि हम नेपाल प्रवासियों भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।
पानीपत नगर 13 तारीख को प्रार्थना सभा में इतिहास रचेगा
सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि मर्यादा में रह कर हम नेपाल में जा कर भी मदद करेंगे पानीपत हमेशा ही मदद के लिए खड़ा रहता है
महेश थारेजा ने कहा जैसे सरकार की गाइड लाइन आएगी हम नेपाल सहायता हेतु योगदान कर देंगे। हरियाणा सरकार ओर प्रशासन के लगातार संपर्क में है जैसा सरकार ओर प्रशासन द्वारा बताया जाएगा हम काम करना शुरू कर देंगे
वेद पराशर ने बताया कि हम नेपाल प्रवासियों भाइयों को जोड़ कर पानीपत में एक प्लेटफार्म तैयार करके उनके दुःख सुख में साथ देंगे ।

बैठक में लिए गए प्रमुख बिंदु पर सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए
संकट की इस घड़ी में नेपाल के नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

राहत कार्यों और सहायता कार्यों के समन्वय के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर नगर के अनेक प्रतिष्ठित समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में इस मानवीय पहल में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक मे नेपाल प्रवासियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हम सदैव पानीपत नगर के आभारी रहेंगे जिन्होंने नेपाल प्रवासियों भाइयों के लिए एवं नेपाल के लिए समर्पित भाव रखा। ओर हम पानीपत में लगभग 20 हजार की संख्या में रहते हैं पानीपत नगर में अपनी जीविका में काम करते हैं। पानीपत नगर में हमे बड़ा स्नेह सम्मान आदर मिलता है।

पानीपत में निवास कर रहे नेपाली प्रवासियों के लिए एक विशेष संपर्क एवं सहायता प्लेटफार्म स्थापित किया जाएगा, जिससे राहत कार्यों को गति दी जा सके।

Comments


Leave a Reply