Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


कांग्रेस संगठन की मासिक बैठक में 13 सितंबर के कार्यक्रम एवं आगामी संगठनात्मक रणनीति पर हुई चर्चा

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 सितंबर 2026: आज 10 सितंबर 2026 को कांग्रेस भवन, लाल बत्ती चौक, पानीपत में कांग्रेस संगठन की मासिक बैठक पानीपत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह के मार्गदर्शन एवं सरदार बलजीत सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सबसे पहले दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से छात्रों की हुई मौत पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस बैठक में करनाल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजेश वैध भी पहुंचे। जहाँ सभी ने उनका पानीपत आगमन पर बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बैठक का मुख्य विषय आगामी 13 सितंबर को मॉडल टाउन ब्लॉक के डिवीजन को लेकर रहा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त , सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेगा तथा संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श करेगा।

बैठक में महंगाई एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस संगठन द्वारा पिछले सप्ताह इन जनहित के मुद्दों को लेकर किए गए प्रदर्शन की समीक्षा की गई तथा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए। साथ ही आने वाले समय में संगठन द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मासिक बैठक में शहरी ब्लॉक प्रधान अजय खुराना , मॉडल टाउन ब्लॉक प्रधान सतीश गल्होत्रा ,उपप्रधान गौरव शर्मा , संजय गर्ग , कुलदीप पूनिया , महेश डावर, संगठन महासचिव राज कुमार पावा, कैशियर सौरव अरोड़ा , जनरल सेक्रेटरी बलविंदर माटा , सुप्रिया रतन , जगदीश वर्मा , राजबीर पौड़िया , सोहन लाल शर्मा , धर्मेंद्र बजाज , पंकज प्रजापत , अनुभव मित्तल , सेक्रेटरीज़ जे. पी. गोर , चिराग मुटनेजा , इस्लाम अंसारी , विकास जैन ,रामलाल हैप्पी, ब्रिजेश कौशिक, बलदेव वधवा , विकास अटवाल ,तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से मुलख राज गुरेज़ा ,सुरेश बवेजा , सुरिंदर शर्मा , रवित माकिन , मिंटू सचदेवा एवं सरदार बलबीर सिंह सेखू , गोवर्धन , अनिल ,सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा महंगाई, भ्रष्टाचार एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाता रहेगा और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।

Comments


Leave a Reply