Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वीबी-जी राम जी योजना के तहत विकास कार्यों पर होगा जोर: अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2026 Tags: , , , , ,

केंद्र की योजनाओं का रुलाभ गांवों तक पहुंचाने के लिए विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

वीबी-जी राम जी योजना के तहत विभिन्न विभाग मिलकर कराएंगे विकास कार्य

एडीसी ने की समीक्षा

गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए अभिसरण के तहत तैयार होगी विस्तृत कार्य योजना

BOL PANIPAT , 15 सितंबर। अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत सरकार द्वारा संचालित वीबी-जी राम जी योजना के तहत अभिसरण के माध्यम से करवाए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  

बैठक में योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं को आपस में जोडक़र उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत अभिसरण के अंतर्गत करवाए जाने वाले स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को योजना के तहत अभिसरण के माध्यम से कार्य करवाने की जिम्मेदारी दी गई है, वे अपने-अपने कार्यालय की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।

अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग अपनी कार्ययोजना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के माध्यम से जिला कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि सभी विभागों की योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों को समेकित करते हुए जिले की विस्तृत विकास कार्य योजना तैयार की जा सके। इसके बाद इस कार्ययोजना को ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा को भेजा जाएगा।

एडीसी ने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का प्रभाव और व्यापक होगा। अभिसरण का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का बेहतर तालमेल बनाकर गांवों में अधिक प्रभावी विकास कार्य करवाना है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित स्वीकृत कार्यों और उनकी प्रगति के संबंध में जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की योजना बनाते समय स्थानीय आवश्यकताओं और ग्रामीण क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्ययोजना समय पर जिला कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाए।

बैठक में कार्यक्रम अधिकारी वीबी-जी राम जी रणसिंह वर्मा, वन विभाग के रेंज अधिकारी कृष्ण कुमार, पंचायती राज विभाग के एसडीओ राकेश कुमार, एचएसएनबी विभाग के एसडीओ विजयपाल सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पशु चिकित्सा सर्जन अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी राज कपूर, बीडीपीओ पानीपत कु. शीतल, बीडीपीओ समालखा, बापौली एवं सनौली खुर्द शक्ति सिंह तथा बीडीपीओ मतलौडा विशाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply