“पेड़ बचाओ जल बचाओ विषय पर मूक अभिनय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी (एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में “पेड़ बचाओ जल बचाओ विषय पर मूक अभिनय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से पाँचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा जल बचाने के लिए जागरूक करना था। प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने बिना शब्दों का प्रयोग किए अपने हाव-भाव एवं अभिनय के माध्यम से वृक्षों व जल के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने अभिनय द्वारा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, जल की बर्बादी तथा इनके दुष्परिणामों को दर्शाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि ” पेड़ हमारे जीवन का आधार है और जल हमारे अस्तित्व के लिए अनिवार्य है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मक, आत्मविश्वास और अभिनय कौशल देखने योग्य था। उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रकृति की रक्षा करने और जल संरक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। और उन्होंने एक संदेश दिया ” पेड़ बचाओ, जल बचाओ – जीवन को खुशहाल बनाओ।
मूक अभिनय (माइम) कार्यक्रम की उत्कृष्ट तैयारी एवं सफल मार्गदर्शन हेतु अध्यापिका प्रियंका जी को प्रधानाचार्या द्वारा सम्मानित किया । मंच संचालन निधि पुनानी दारा किया गया।

Comments