पूर्व मंत्री असीम गोयल के मानहानि याचिका दायर करने से भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम नहीं रूकेगी: वीरेश शांडिल्य
BOL PANIPAT :
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पूर्व विधायक और 212 दिन मंत्री रहे असीम गोयल के उनके खिलाफ अदालत में मानहानि याचिका दायर करने के कारण उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम रूकने वाली नहीं है और जो पूर्व विधायक असीम गोयल ने उनके खिलाफ अंबाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रेया बंसल की कोर्ट में मानहानि याचिका दायर की उसका जवाब वह डंके की चोट पर देंगे लेकिन असीम गोयल एक सार्वजनिक जीवन जी रहे हैं वह अंबाला या चंडीगढ़ प्रैस क्लब में अपने ऊपर लगे आरोपों की प्रैस कांफ्रेंस करें और साथ ही अपने पार्टनर अरविंद अग्रवाल के बेटे हिमांशु अग्रवाल जो हर मंच पर उसके साथ होता है उसके भ्रष्टाचार के लगे आरोपों का भी जवाब सार्वजनिक दे ताकि लोगों को सच्चाई पता चल सके। वीरेश शांडिल्य ने असीम गोयल से पूछा कि वह व्यापारी है या राजनेता इस पर श्वेत पत्र जारी करे वहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह अदालत का सम्मान करते हैं और 4 नवंबर को उन्हें श्रेया बंसल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट का नोटिस मिला था जो उन्होंने स्वीकार किया और असीम गोयल के तमाम आरोपों को अदालत में बेनकाब करेंगे। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि असीम गोयल ने जो मानहानि याचिका कोर्ट में दायर की उसका फैसला आने में तो समय लग सकता है लेकिन उससे पहले असीम गोयल जनता की अदालत में आए अंबाला का सारा मीडिया बुलाएं, लाइव चलवाएं, वीरेश शांडिल्य भी सबूत लेकर आएंगे क्योंकि जनता से बड़ी दुनिया में कोई अदालत नहीं। आवाज-ए-खल्क नक्कारे खुदा जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है इसलिए असीम गोयल सार्वजनिक आकर मीडिया के सामने मेरे साथ बहस करें ताकि जनता की अदालत भी फैसला ले सके।

Comments