Friday, October 30, 2026
Newspaper and Magzine


सुप्रीम कोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के बेंच और बार में आई कड़वाहट का पटाक्षेप करवाने को लेकर स्व संज्ञान लें: वीरेश शांडिल्य

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 30, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने इलाहाबाद हाईकोर्ट व वकीलों में चल रहे विवाद पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बेंच और बार एक पवित्र संगम है एक पवित्र रिश्ता है और दोनों अगर विवादों में उलझेंगे तो समाज में बेंच और बार का अच्छा संदेश नहीं जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को इस पर स्वत: संज्ञान लेकर बेंच-बार में आई कड़वाहट को खत्म करें। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के बार प्रधान को मिलेंगे और उनसे अपील करेंगे कि बेंच और बार के विवाद में देश दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जा रहा हमारे देश की न्यायपालिका बहुत मजबूत है इसे एक बुरा सपना समझकर और दुर्घटना समझ कर भूला जाए वहीं उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अजय भनोट को पत्र लिखकर मांग की है कि वह बार से बात कर इस बात का पटाक्षेप करें। बेंच अगर अहम व लैंड मार्क फैसले देती है तो उसका कारण बार होती है यही कारण है कि बेंच व बार का रिश्ते की बुनियाद मजबूत होती है अगर किसी गलतफहमी के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट बार का विवाद हो भी गया तो दोनों बुद्धिजीवी हैं दोनों न्याय देने व दिलाने का काम करते हैं इसलिए इस विवाद को बढ़ाया नहीं जाना चाहिए क्योंकि बार के कारण बेंच की छवि खराब न हो ऐसी पहल करनी चाहिए और वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इस पर विनम्रता पूर्वक पहल करनी चाहिए क्योंकि देश में अधिकतर जज वकीलों से ही जज बने होते हैं दोनों का स्वाभिमान बराबर है इसलिए दोनों इस विवाद के समापन की ओर ले जाएं ताकि न्यायपालिका मजबूती से काम करती रहे।

Comments


Leave a Reply