पंप मालिकों को सख्त हिदायत : व्हीकल का पीयूसी चेक करके तेल डालें .
BOL PANIPAT : 2 नवम्बर। दिनांक 02-11-2026 को प्रदूषण कंट्रोल करने को लेकर डीएफएससी विभाग की तरफ से एसडीएम कार्यालय पानीपत मे पीयूसी को लेकर बैठक की. बैठक मे जिला पानीपत के पेट्रोल पंप मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि जो भी व्हीकल चालक तेल डलवाने को आता है उस व्हीकल का पीयूसी चेक करके तेल डालें और सभी व्हीकल ओनर को भी अपने व्हीकल की पीयूसी बनवाने अनिवार्य है जिस संबंध मे अलग अलग विभागों की टीम गठित की गई है जो समय समय पर जिले के अंदर पेट्रोल पम्पो को चेक करेगी की क्या वे मानकों पर खरे उतर रहे है
बैठक में एएफएसओ श्यामलाल, आरटीओ नीरज जिन्दल, एसडीएम सन्दीप, डीएसपी सुरेश कुमार एचपीएस मौजूद रहे।

Comments