Wednesday, November 4, 2026
Newspaper and Magzine


असला सप्लायर दो आरोपियो को गिरफ़्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में एवीटी इंचार्ज सब इस्पेक्टर राकेश की टीम ने असले सप्लाई करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ़्तार किया
आरोपियो की पहचान सचिन उर्फ चिना पुत्र राजबीर निवासी पटिकल्याणा, बंटी पुत्र चितरपाल निवासी शिव शंकर कालोनी तैयापुर थाना जमनापार मथुरा युपी के रूप मे हुई है
आरोपियो को माननीय अदालत से प्रोडकशन वांरट पर आने के बाद गहनता से पूछताछ की गई और बाद पूछताछ आरोपीयो को गिरफ़्तार किया ओर पूछताछ मे आरोपी सचिन के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज मिले और आरोपी बंटी के खिलाफ
एक अन्य मुकदमा दर्ज मिला।

एवीटी स्टाफ की टीम गश्त मे देहरा महावटी मोड रकबा गांव पटिकल्याणा पर मौजूद थी की इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर एक दम घबराकर गांव पटिकल्याणा की ओर चलने लगा जिसको एवीटी टीम ने शक के आधार पर अपने साथी कर्मचारियों के साथ दौडकर काबु किया। पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम चक्षु पुत्र जनेश्वर निवासी पटिकल्याणा बतलाया जिसके कब्जे से 2 पिस्तौल 315 बोर मिली जिनको खोलकर चेक किया तो अनलोढ मिला बरामद दोनों पिस्तौलो का कोई लाईसैंस परमीट पेश नही कर सका। थाना समालखा में अभियोग अंकित किया गया था।
आरोपियो को माननीय अदालत मे पेश करके जेल मे भेजा गया.

Comments


Leave a Reply