Wednesday, November 4, 2026
Newspaper and Magzine


नशा सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 नवम्बर। नशा सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सीआईए 1 की टीम ने नशा सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी की पहचान तरसेम पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फरीदपुर पानीपत के रूप मे हुई है।
पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है

सीआईए 1,  उच्च अधिकारीगण के निर्देशानुसार सभी अपराध शाखा में कार्यरत सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हुये है कि पानीपत जिला में नशे की रोकथाम करने हेतु नशीला पदार्थ बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाये। मेरे द्वारा भी नशे की रोकथाम हेतु नशा बेचने वाले व्यक्तियों की पुख्ता जानकारी उपलब्ध करवाने हेतू गुप्त सूत्र लगाए गए थे।
हमारी टीम गश्त के दौरान मुखबर खास ने बतलाया अरमान पुत्र खेरूदीन निवासी गोपाल कालोनी काबड़ी रोड़ पानीपत गोपाल कालोनी मे रहता है वह रिफाइनरी पुल के निचे नशा बेच रहा है जो मुखबर खास की मदद से पुलिस पार्टी एक व्यक्ति  को काबू करके नाम पता पूछा तो व्यक्ति ने अपना नाम अरमान पुत्र खेरूदीन निवासी गोपाल कालोनी काबड़ी रोड़ पानीपत हाल अर्जुन नगर नजदीक ग्लोबल पब्लिक स्कूल पानीपत बतलाया। एनडीपीएस एक्ट के सम्बन्ध में कानूनी कार्यवाही करके विधि अनुसार तालाशी  ली गई जो अरमान के कब्जे से बगैर लाईसैस व परमिट के स्मैक /हिरोइन मादक पदार्थ 7.31 ग्राम मिलने पर थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग अंकित किया गया था।

आरोपी को माननीय अदालत मे पेश करके आगे की जांच के लिए 1 दिन का रिमांड लिया गया।

Comments


Leave a Reply