विद्यार्थियों के लिए 1 मिनट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : आई. बी.(पीजी) कॉलेज महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 1 मिनट भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .जिसमें करीब 50 विद्यार्थीयो ने प्रतियोगिता मे भाग लिया. प्रतियोगिता अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका सोनल डोगरा द्वारा करवाई गई I कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा की ऐसी प्रतियोगिता बच्चों के सही मार्गदर्शन मे बहुत महत्वपूर्ण है. बच्चों के अंदर बोलने की कला आती है | अंग्रेज़ी विभाग की डॉ मधु शर्मा ने कहां की ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर स्टेज पर बोला का डर खत्म होता है साथ-साथ बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है | प्रतियोगिता में कोमल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान पर कसक रही और इरम तृतीया स्थान पर रही | प्रतियोगिता में प्रोफेसर मंजू और प्रोफेसर मंजली द्वारा निर्णयक मंडल की भूमिका निभाई गई |

Comments