रुई की फैक्ट्री में लगी आग. लाखों का नुकसान
BOL PANIPAT : पानीपत के गांव डाहर स्थित रुई की फैक्ट्री में शनिवार को में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। एक के बाद एक कुल छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वंश इंटरनेशनल फर्म के मालिक ने बताया कि उसकी डाहर में रुई की फैक्ट्री है। शनिवार सुबह फैक्ट्री में लेबर काम कर रही थी। इसी बीच उन्हें अंदर गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुंआ आग में तब्दील हो गया और आग भड़कती चली गई। फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती चली गई। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की सूचना दी। आग लगने का अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है, आग से वजह से लाखों का नुकसान होने की आशंका है। तीन सेंटरों से आग बुझाने में 6 गाड़ियां पहुंची। जिनमें दो गाड़ियां हाली पार्क सेंटर, लालबत्ती सेंटर और हुडा सेंटर से मंगाई गई थी।

Comments