कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस पर होगा विशाल रक्तदान शिविर व पौधारोपण का आयोजन: पूर्व सांसद संजय भाटिया
कबडडी व खो-खो की स्टेडियम में होगी भव्य प्रतियोगिता: दुष्यंत भट्ट
सांसद खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे 4 लाख के बड़े इनाम: उपायुकत डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया
कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के जन्म दिवस पर स्टेडियम में होगा भव्य सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT , 1 मई। केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहरलाल के जन्म दिवस पर 5 मई को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में आयोजित होने वाली भव्य सांसद खेल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियों सौंपी। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को रोस्टर तैयार करके इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के निर्देष दिए। कार्यकम को सफल बनाने के लिए शुगर मील के एमडी मनदीप को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश कार्यक्रम को लेकर फीडबैक की जिम्मेदारी निभायेंगे। कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल इस प्रतियोगिता का 5 मई को शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पूर्व रक्तदान शिविर व पौघारोपण का कार्यक्रम होगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले की 178 ग्राम पंचायतों की भागीदारी रहेगी। इस भव्य अयोजन में खो-खो व कबड्ïडी की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। इनमें विजेताओं को 4 लाख रूपये के ईनाम दिए जाएंगे। प्रथम विजेता को 51 हजार रूपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 31 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले केा 21 हजार रूपये का ईनाम दिया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि शिवाजी स्टेडियम में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों का स्टेडियम में पंजीकरण किया जा रहा है। अभी तक कबड्ïडी की 30 टीमों ने व खो-खो की 20 टीमों ने अपना पंजीकरण करवाया है। उपायुक्त ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए रात्रि 8-9 बजे तक दोनों स्पर्धाओं के मैच किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि गांव स्तर पर भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। हर गांव में मुनादी करवाने के लिए जिला विकास पंचायत अधिकारी व खेल अधिकारी को स्टेडियम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि 5 मई से 8 मई तक होने वाली इस भव्य प्रतियोगिता का उद्ïेश्य युवाओं में खेतों के प्रति रूचि को बढ़ाना व स्वास्थ्य का संदेश देना है। इस भव्य आयोजन का शुभारम्भ केन्द्रीय केबिनेट मंत्री मनोहरलाल द्वारा किए जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर खेल स्टेडियम की साफ सफाई व लाईटों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन सांय 5 बजे के आसपास रहेगा। प्रतियोगिता की 4 बेस्ट टीमें 11 मई को करनाल में पहुंचेगी जहां उन्हें एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ïट ने बताया कि इस भव्य आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी रहेंगी। मनोहरलाल पार्क में अलग से पौधारोपण किया जायेगा। एक हजार के करीब पार्टी के कार्यकर्ता व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी व आम व्यक्ति रक्तदान भी करेंगे। इसके लिए रैडक्रास सोसायटी व सामान्य अस्पताल के डॉक्टर को जिम्मेदारिया सौंपी गई है। इस मौके पर पानीपत एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना आशीष वशिष्टï, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, मनी त्यागी, सीटीएम टिनू पोशवाल,पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स , जिला खेल अधिकारी धरेंद्र हुडडा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा, महेश थरेजा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments