” मल्टीमीडिया क्विज” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी पीजी महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग ने बीसीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षा में ” मल्टीमीडिया क्विज” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। इस प्रतियोगिता का संचालन बीसीए तृतीय वर्ष के क्लास इंचार्ज प्रोफेसर नीतू मनोचा और प्रोफेसर करुणा के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश, द्वितीय स्थान दीपक और तृतीय स्थान यश और सूरज ने प्राप्त किया। आज के समय में हम सब मोबाइल और कंप्यूटर पर जो भी कार्य करते हैं वह सब मल्टीमीडिया ही है, जैसे कैमरा से फोटो क्लिक करना, उसको सेव करना, इंटरनेट पर किसी भी तरह का काम करना, फाइल अपलोड करना, फाइल को डाउनलोड करना और पेंटिंग करना आदि ये सब मल्टीमीडिया मी ही शामिल है। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जो कि उनको भविष्य में उनके करियर चुनने में भी सहायता करता है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा की ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है अतः विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़ – चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Comments