विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग में बी.सी.ए. फाइनल ईयर के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का संचालन विनय भारती और डॉ. नीतू के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रहा । बी.सी.ए. फाइनल ईयर के सभी विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाए गए, जिसमें उन्होंने पोस्टर के माध्यम से यह दर्शाया कि किस तरह से आज के समय में स्कैम हो रहा है और हमें इस स्कैम से बचने के लिए क्या-क्या करना चाहिए । प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक द्वारा विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी एक ऐसा विषय है जिसमें सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है । विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम कुमार जी ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी के बारे में सभी को अवेयर होना बहुत जरूरी है ताकि आई. टी. से संबंधित किसी भी प्रकार के जोखिम से बचा जा सके । इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अश्विनी गुप्ता और दिप्ती जुनेजा द्वारा निभाई गई । इस कार्यक्रम में अजय पाल सिंह , मोहित, प्रीति मलिक, मिलन शर्मा, नीरू, पूजा रूहल, पूजा शर्मा, श्री टिंकू, श्री गणेश, संगीता आदि उपस्थित रहे ।

Comments