विभिन्न मंंडियों में कुल 181075 मीट्रिक टन धान की आवक हुई.
BOL PANIPAT , 27 अक्तूबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 26 अक्तूबर तक कुल 181075 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 22977 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 3542 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 129880 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 23442 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 1234 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 8348 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 8091 मीट्रिक टन, 257 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 7205 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 95 मीट्रिक टन, कोमन 6 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2923 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 12 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4169 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 8263 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 2319 मीट्रिक टन और कोमन 736 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 4702 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 27100 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 27100 मीट्रिक टन, कोमन 200 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 4608 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 16823 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 506 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 48993 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3952 मीट्रिक टन, कोमन 1729 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 5304 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 312 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 37696 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 81166 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 3346 मीट्रिक टन, कोमन 614 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 10607 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 66490 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 178595 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 153920 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 13378 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 10635 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 8348 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 6330 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2018 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 6954 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6867 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 87 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 8223 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 5208 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 3015 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 26315 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 21506 मीट्रिक टन धान एवं एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, फूड द्वारा 662, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4147 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 47821 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 43133 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 4470 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 218 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 80934 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 77206 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3728 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments