चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT , 19 जुलाई : सीआईए थ्री पुलिस ने सेक्टर 12 में गुरूदारा के पास युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी अरविंद के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध एक युवक स्पलेंडर बाइक पर गंदा नाला की और से सेक्टर-12 कटारिया लैंड गुरूद्वारा की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर सेक्टर-12 में गुरूद्वारा के पास नाकाबंदी कर बाइक सवार युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अरविंद पुत्र महक निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 31 मार्च को देवी मंदिर परिसर से चोरी करना स्वीकारा। उक्त बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में नेहरू नगर इंसार चौक निवासी हरिश पुत्र प्रीतम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की। आरोपी ने पूछताछ में बताया वह शनिवार को चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments