मारपीट व धमकी देने के मामले में पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2024, थाना शहर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हारून उर्फ लाला निवासी बिलासपुर मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार आरोपी हारून को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी हारूण व उसके भाई के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का एक अभियोग वर्ष 2014 में थाना चांदनी बाग में दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी जेल से बेल पर बाहर आ गए। बेल पर बाहर आने के बाद आरोपी हारून फरार हो गया था। माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर पेश ना होने पर आरोपी हारून को माननीय न्यायालय द्वारा 9 जनवरी 2023 को पीओ घोषित किया था। थाना शहर में पीओ का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments