Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के प्राध्यापक विवेक गुप्ता व तीन स्वयंसेविकाओं को एडीसी ने किया सम्मानित।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 25, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – शुक्रवार 25 अक्तूबर 2024,आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया । यह कार्यक्रम भारत सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा स्टेट एनएसएस सैल व आर्य कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए माई भारत पोर्टल के विषय में स्वयं सेवकों को अवगत करवाया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई के प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता व छात्रा शिवानी व यामीनि ने पीपीटी के माध्यम से माई भारत पोर्टल के विषय में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का उदेश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडना है। इस पोर्टल के माध्यम से युवा खुद जागरूक हो कर समाज को जागरूक करने काम करेंगे। साथ ही प्रो. विवेक गुप्ता ने यह भी बताया कि कैसे इस पोर्टल पर जाकर युवा खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों के मोबाइल पर इस पोर्टल से जुडने के लिए क्यू आर कोड भी भेजा जिससे युवा इस पोर्टल पर क्विक ज्वाइन कर सकते हैं।  कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी एनएसएस इकाई को बधाई दी। साथ ही यह भी बताया कि आर्य कॉलेज की एनएसएस इकाई वर्ष भर अलग-अलग तरह के जन जागरूक कार्यक्रम करती रहती है। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि कल वीरवार को पानीपत के एडीसी पंकज कुमार ने आर्य कॉलेज के एनएसएस के प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता व स्वयंसेविका मानसी, साइमा व संजना को लोकसभा व विधान सभा चुनाव के दौरान स्वीप कार्यक्रम में किए गए जागरूकता कार्यो के लिए प्रस्सति पत्र दे कर सम्मानित किया, जो कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।

Comments