वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक
-जिले में डीएपी की समस्या नहीं रहेगी, किसानो की जरूरत को ध्यान में रखते हुए वितरित किया जाएगा खाद–उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया
-आगजनी करने वाले पर गंभीरता पूर्ण करें कार्रवाई अधिकारी
-अभी तक लगभग 2700 किसानों ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण
BOL PANIPAT ,5 नवंबर, हरियाणा सरकार में कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राज शेखर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डिप्टी डायरेक्टर व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ
समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रणाली प्रबंधन पर ध्यान दें व जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह के अंदर अंदर किसानों को लाखों टन डीएपी उपलब्ध कराया जाएगा वह किसी भी तरह की चिंता ना करें।
उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिले में डीएपी की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों को आवश्यकता अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वो खाद का स्टॉक ना करें जरूरत वाले किसान ही खाद ले।
अगले तीन सप्ताह के अन्दर-2 किसानों की खाद की पूर्ति की जाएगी। सरकार हमेशा किसानों के हित में रही है किसानों के हितो का ध्यान रखते हुए सरकार बहुत जल्दी किसानों को बड़ी मात्रा में खाद उपलब्ध कराएगी।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार से डीएपी के लिए मारा-गारी करने की जरूरत नही है ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूँ की फसल के लिए प्रर्याप्त मात्रा में डीएपी किसानों को उपलब्ध होगा। उपायुक्त ने इसका आश्वासन किसानों को दिया।
उपायुक्त ने पराली प्रबन्धन को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो आगजनी करने वाले किसानों के खिलाफ कार्यवाही करें तथा दोषी किसानों के खिलाफ तीनों तरह से कार्यवाही अमल में लाये जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज करें जुर्माना तथा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेड इंटरी भी करवाना सुनिश्चित करें ।जिससे आगजनी करने वाले किसान अपनी फसल को सरकारी खरीद पर नहीं बेच सकतें।
कृषि विभाग के एसडीओ देवेन्द्र कुहाड ने बताया की किसानों को खेत में ही प्रबन्धन करने वाले किसानों को एक हजार रू० प्रति एकड हरियाणा सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके लिए अभी तक लगभग 2700 किसानों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है। इसमे आवेदन करने के अन्तिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित है।
उन्होंने किसानो से अनुरोध है कि स्कीम का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ।

Comments